Liberal Media | Mau
मऊ। जिलाधिकारी के आश्वासन के बावजूद गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी न होने से नाराज़ गोंड समाज एक बार फिर धरना प्रदर्शन पर उतर आया। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पहुंचे सैकड़ों लोगों को प्रशासन ने परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। पुलिस बल और पीएसी की तैनाती कर सख्ती बरती गई। आंदोलनकारियों ने तहसील के बाहर धरना देने की कोशिश की, लेकिन उसे भी रोका गया। गोंड समाज की छात्रा अनुष्का गोंड ने प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन बार आश्वासन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे समाज में आक्रोश है।








