अजित पवार के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया संदेह, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस घटना को संदिग्ध बताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि इस खबर से वह स्तब्ध हैं और देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

ममता बनर्जी ने फ्लेन क्रैश की घटना को लेकर कहा कि हाल ही में उन्हें यह जानकारी मिली थी कि अजित पवार भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ना चाहते थे। ऐसे में इस हादसे को सामान्य घटना मानना कठिन है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है, ताकि देश की जनता को वास्तविक कारणों की जानकारी मिल सके। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और कई दलों की ओर से भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights