बीएलओ की सेवा समाप्त, सहायक निर्वाचन अधिकारियों से स्पष्टीकरण

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहाँपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में लापरवाही पाए जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएलओ रचना कुशवाहा और शशि लता की सेवाएँ समाप्त करने के आदेश दिए और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुमित सक्सेना एवं सुरेश बहादुर सिंह से स्पष्टीकरण लिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नोटिसों में सुनवाई का स्थान, दिनांक और समय स्पष्ट लिखा जाए तथा सुनवाई में पंचायत सचिव एवं बीएलओ उपस्थित रहें। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में किसी अधिकारी को 6 मार्च 2026 तक अवकाश न दिया जाए और 10 फरवरी तक नोटिसों की सुनवाई पूरी की जाए। आवश्यकतानुसार अधिकारियों को बूथों पर भी सुनवाई करने की अनुमति दी गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights