मुख्यमंत्री जी! बिजली का बिल माफ कर दीजिए—सुसाइड नोट लिखकर बुजुर्ग ने दी जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव नाहिल में बुधवार सुबह एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मकान के सामने पाकड़ के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान कामेंद्र विक्रम सिंह के रूप में हुई है। उनकी जेब से मुख्यमंत्री को संबोधित एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें बिजली का बिल माफ करने और निजी कर्ज का उल्लेख किया गया है।

परिजनों के अनुसार कामेंद्र विक्रम सिंह बीते दो-तीन महीनों से मानसिक रूप से परेशान थे, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं बताते थे। बताया गया कि उनका करीब 32 हजार रुपये का बिजली बिल था, जबकि निजी कर्ज लगभग 50 हजार रुपये बताया जा रहा है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

सूचना पर पुलिस के साथ एसडीएम पुवायां चित्रा निर्वाल और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है|

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights