सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर का मतदान 12 फरवरी को

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अनंत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर की मतदाता सूची बार काउंसिल को भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्य मतदाता सूची में 1617 और सप्लीमेंट्री सूची में 63 मतदाता शामिल हैं। इस तरह कुल 1680 अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेंगे। नामांकन प्रक्रिया 2 फरवरी को संपन्न कराई जाएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, वही अधिवक्ता मतदान के पात्र होंगे जो पिछले दो वर्षों से सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर में पंजीकृत हैं। मतदान के लिए दो पहचान पत्र अनिवार्य होंगे, जिनमें एक सीओपी कार्ड और दूसरा स्थानीय पहचान पत्र शामिल है।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से कराई जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights