आगरा |
आगरा के कागारोल थाना क्षेत्र के अकोला गांव में पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कार्रवाई में 74 पेटी यानी 3552 क्वार्टर नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। मौके से भारी मात्रा में केमिकल, खाली बोतलें और एक कार भी जब्त की गई है।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग को सूचना दी गई। जब्त की गई नकली शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
दस लाख की शराब जब्त, तलाश जारी
Published On:
Date:








