सहसवान पुलिस ने 10 किलो डोडा छिलका के साथ दो तस्करों को दबोचा

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Badaun

जनपद बदायूं की कोतवाली सहसवान पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.388 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी थाना सहसवान के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने अभियुक्त राहुल पुत्र मांगीलाल निवासी ग्राम भगवानपुरा थाना पारोली, जनपद भीलवाड़ा (राजस्थान) और जिया गौड पुत्र मांगू गौड निवासी जोडडास कॉलोनी थाना प्रतापनगर, जनपद भीलवाड़ा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights