यूजीसी कानून के विरोध में बीसलपुर में जोरदार प्रदर्शन, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Pilibhit

आज बीसलपुर कस्बे में यूजीसी कानून के विरोध में जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रत्याशी नितिन पाठक के नेतृत्व में नगरवासियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रामलीला रोड स्थित नितिन पाठक के कार्यालय से शुरू हुई रैली बारह पत्थर, कोतवाली रोड होते हुए तहसील परिसर पहुंची, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम नागेंद्र पांडे को सौंपा गया।

प्रेस वार्ता में नितिन पाठक ने कहा कि यूजीसी का यह कानून शिक्षा व्यवस्था और आने वाले भविष्य को अंधकार की ओर ले जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे कॉलेज और विश्वविद्यालयों में विशेषकर बेटियों की शिक्षा और आवागमन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे “काले कानून” का सवर्ण समाज खुलकर विरोध करता है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights