अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी ने अधीनस्थों के कसे पेंच

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Badaun

मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में राजपत्रित अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, जीआरपी प्रभारी सहित सभी थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, पेशेवर अपराधियों पर सतत निगरानी, लुटेरे-चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और थानों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया गया। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में एएसपी नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights