कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के स्वागत में खड़े बुलडोजर से हादसा, कई घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | Liberal Media

कुशीनगर जनपद में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के स्वागत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास स्वागत के लिए खड़ा एक बुलडोजर ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर कार्यकर्ताओं पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वागत में खड़े बुलडोजर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह वहां मौजूद निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद पार्टी कार्यकर्ता घायलों की मदद में जुट गए और सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि डॉ. संजय निषाद संविधानिक पद यात्रा पर निकले हुए थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights