जनता दर्शन में नई पहल: जिलाधिकारी की लाइव वीसी से त्वरित शिकायत निस्तारण

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर।जनता दर्शन में सुबह 10 से 12 बजे तक आने वाली शिकायतों के निस्तारण को तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत सभी संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय से जिलाधिकारी से ऑनलाइन जुड़े रहते हैं। शिकायत सुनते ही जिलाधिकारी संबंधित अधिकारी को तुरंत निर्देश देते हैं, जिससे मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस पहल से फरियादियों को राहत मिली है और प्रशासनिक जवाबदेही भी मजबूत हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights