बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली।
यूपी सरकार ने यूजीसी के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ी घटना के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
प्रकरण के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कथित तौर पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से बातचीत के दौरान सरकार की नीतियों के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। मामले के सामने आने के बाद शासन ने इसे सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए कड़ा रुख अपनाया है।
शासन स्तर पर इस पूरे घटनाक्रम को प्रशासनिक अनुशासन से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि किसी भी सेवा अधिकारी द्वारा सार्वजनिक रूप से या व्यक्तिगत स्तर पर इस प्रकार के वक्तव्य देना सेवा आचरण नियमों के विरुद्ध है।
फिलहाल निलंबन अवधि में सिटी मजिस्ट्रेट के आचरण और भूमिका की विस्तृत जांच की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights