सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, 10 ग्राम सोना 1.66 लाख के पार

By Liberal Media

Published On:

Date:

वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के चलते सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। एक दिन में सोने की कीमत में 7,300 रुपये तथा चांदी की कीमत में 40,500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अब प्रति 10 ग्राम 1 लाख 66 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 73,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले सोना 1,58,700 रुपये और चांदी 32,500 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी।
सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी बनी हुई है। कीमतों में आई इस बढ़ोतरी से जहां निवेशक सतर्क हो गए हैं, वहीं आम ग्राहकों की खरीदारी पर भी असर पड़ सकता है।
व्यापारियों का मानना है कि आगामी दिनों में वैश्विक संकेतों के आधार पर सोने-चांदी के दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights