दिव्यांगजनों के साथ हर्षोल्लास में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur | Liberal Media

आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान एवं संघ से जुड़ी सक्षम संस्था द्वारा 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह की शुरुआत समिति के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेई द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई। इसके उपरांत सक्षम संस्था के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर समिति की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश और मंडल अध्यक्ष नलिनी ओमर ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों से शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सक्षम संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। समिति के मुख्य संरक्षक हरि शरण बाजपेई ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके सशक्तिकरण से ही समावेशी समाज का निर्माण संभव है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights