PDA समाजवादी साइकिल विजय रथ यात्रा शाहजहांपुर पहुँची
मिशन 2027 को लेकर सपा नेता कन्हैया निषाद का जगह-जगह स्वागत
मिशन 2027 के तहत उत्तर प्रदेश में PDA समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से सपा नेता कन्हैया निषाद द्वारा निकाली जा रही PDA समाजवादी साइकिल विजय रथ यात्रा 26 जनवरी को जनपद हरदोई से होते हुए शाहजहांपुर पहुँची।
शहर में नगर निगम के पास सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया तथा रात्रि विश्राम महाकाली होटल में कराया गया।
27 जनवरी को सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने समाजवादी पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को जनपद बरेली के लिए रवाना किया।
यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों, PDA की सोच और अखिलेश यादव के विचारों को आम लोगों तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
PDA समाजवादी साइकिल विजय रथ यात्रा शाहजहांपुर पहुँची
Published On:
Date:








