शाहजहांपुर। बी.एस. पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक शालिनी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य एस.सी. रॉय द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के साथ किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों में रंग उठा।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट ने अनुशासन और एकता का संदेश दिया। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, राज्यों की संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं कविता पाठ प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
उप-प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। निदेशक शालिनी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य एस.सी. रॉय ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए लोकतंत्र की मजबूती पर बल दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीबीएसई कोऑर्डिनेटर राजीव सिंह एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा। समारोह का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।
देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा समारोह
Published On:
Date:








