सरूरपुर में पुलिस मुठभेड़, गौकशी के प्रयास में घायल अभियुक्त और अवैध सामग्री बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

Meerut | Liberal Media

मेरठ जिले के थाना सरूरपुर क्षेत्र में 26 जनवरी 2026 की रात लगभग 9 बजे पुलिस ने गौकशी के प्रयास में लगे एक समूह पर कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ की। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सरूरपुर पुलिस बल हर्रा मोड़ पर चैकिंग कर रहे थे, तभी जानकारी मिली कि 7-8 अज्ञात व्यक्ति खिवाई के जंगल में हिण्डन नदी के पास गन्ने के खेत में गाय को काटने के लिए बांधकर रखे हैं।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जब गौकशी करने वाले व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें अभियुक्त आवेश पुत्र अनीश उर्फ गोला (25 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights