इब्राहिमपट्टी में युवक की संदिग्ध मौत, गांव में फैली सनसनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Ballia | Liberal Media

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जननायक अस्पताल के सामने एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान विक्की पटेल के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर पहुंची भीमपुरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। प्रथम दृष्टया मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights