Meerut | Liberal Media
देश के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यह बयान डॉ. सुरेन्द्र जैन ने मेरठ में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू तीर्थ और मंदिर पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और साधना के केंद्र हैं, जहां केवल श्रद्धालुओं का ही प्रवेश होना चाहिए।
डॉ. जैन ने कहा कि मॉब लिंचिंग जिहादियों का स्वभाव रहा है, न कि हिंदुओं का। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठनों द्वारा इस तरह की घटनाओं को हिंदू समाज से जोड़कर पेश करना दुर्भावनापूर्ण और तथ्यहीन है।
उन्होंने जमीयत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संगठन को अपनी जहरीली, नफरती, कट्टरपंथी और अलगाववादी मानसिकता से बाज आना चाहिए। डॉ. जैन ने कहा कि समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों और गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण जरूरी है, ताकि देश की एकता, शांति और धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनी रहे।








