Meerut | Liberal Media
गत कुछ वर्षों में देश में बढ़ती धर्मांतरण, लव जिहाद, थूक जिहाद, मूत जिहाद सहित अन्य घटनाओं से हिंदू समाज आहत है। ऐसे में अपने धर्म स्थलों की पवित्रता, शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाना आवश्यक हो गया है। यह बात राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने मेरठ में दिए अपने बयान में कही।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा सरेआम नमाज़ पढ़ने का प्रयास, अमृतसर के श्री हरि मंदिर साहिब के पवित्र सरोवर को अपवित्र करने की घटना तथा कांवड़ यात्रा जैसी पवित्र धार्मिक यात्राओं के दौरान पहचान छुपाकर छल-कपट करते हुए पकड़े गए मामलों ने पूरे हिंदू समाज को गहरी पीड़ा पहुंचाई है।
विनोद बंसल ने बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर प्रबंध समिति के गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हिंदू मंदिर और तीर्थ स्थल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और धर्म के महान केंद्र हैं। ऐसे स्थलों पर अनास्थावान लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए।








