Pilibhit | Liberal Media
बीसलपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री छेदा लाल जायसवाल जी का आकस्मिक निधन हो गया है। निधन की सूचना मिलते ही बीसलपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और आमजन में गहरा दुख व्याप्त हो गया। श्री जायसवाल कई वर्षों तक नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रहे और उनके कार्यकाल को बीसलपुर के विकास के लिए आज भी यादगार माना जाता है। नगर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:00 बजे रामपुरा रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके निधन से बीसलपुर ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और जनसेवक को खो दिया है।








