जमीनी विवाद में पुलिस की कार्रवाई का वीडियो वायरल, खिड़की से घर में घुसने का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला, गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मियों को एक पक्ष के घर में दीवार फांदकर और खिड़की के रास्ते प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी घर के अंदर घुसते नजर आ रहे हैं, जिनमें एक महिला सिपाही भी शामिल बताई जा रही है। एक अन्य क्लिप में पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, मामला उपनगर स्थित बेवरी चौराहे का है, जहां दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights