खबर का असर : गोला में युवक को दौड़ाकर पीटा, वी-ट्रेंड मार्ट मैनेजर व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

By Liberal Media

Published On:

Date:

Gorakhpur | Liberal Media

गोला उपनगर के चंद चौराहे पर युवक के साथ सरेआम मारपीट के मामले में खबर का असर देखने को मिला है। वायरल सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वी-ट्रेंड मार्ट के मैनेजर, कर्मचारियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 24 जनवरी की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक जान बचाकर भाग रहा है, तभी बाइक सवार लोग उसका पीछा करते हैं और सड़क पर पकड़कर बेरहमी से पीटना शुरू कर देते हैं। इसके बाद कई लोग मिलकर उसे घसीटते हुए ले जाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।

पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार युवक चंद चौराहे स्थित वी-ट्रेंड मार्ट में खरीदारी करने गया था। आरोप है कि मार्ट के मैनेजर और कर्मचारियों ने बिना किसी ठोस सबूत के उस पर चोरी का आरोप लगा दिया। युवक घबराकर बाहर निकलने लगा तो कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights