कन्नौज में दिनदहाड़े मूक-बधिर किशोरी का अपहरण, तीन पुलिस टीमें तलाश में, एसपी मौके पर

By Liberal Media

Published On:

Date:

Kannauj | Liberal Media

कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के भूडपुरवा गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दिनदहाड़े एक मूक-बधिर किशोरी का अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

गांव निवासी कन्हैयालाल राजपूत की 20 वर्षीय बेटी नेहा मूक-बधिर है। परिजनों के अनुसार नेहा घर से निकलकर ठठिया–खैरनगर मार्ग स्थित मुख्य सड़क तक पहुंच गई थी। इसी दौरान ठठिया की ओर से आई एक पिकअप (लोडर) में सवार अज्ञात युवक जबरदस्ती किशोरी को वाहन में बैठाकर खैरनगर की दिशा में फरार हो गए।

घटना के समय किशोरी की चाची रेनू देवी पत्नी रामनारायण राजपूत पास ही खेत में चारा काट रही थीं। उन्होंने पिकअप को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में वाहन लेकर भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपहरणकर्ता फरार हो चुके थे।

सूचना पर ठठिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights