युवती का सिर धड़ से किया अलग, धड़ बोरे में भरकर फेंका, 12 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

By Liberal Media

Published On:

Date:

Agra | Liberal Media

आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी का कार्ड बांटने घर से निकली युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने पहले युवती का सिर धड़ से अलग किया, फिर धड़ को बोरे में भरकर यमुना किनारे फेंक दिया और शव के टुकड़े अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठिकाने लगाए। हालांकि आगरा पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

घटना थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के पार्वती बिहार की है। मृतका की पहचान मिंकी शर्मा के रूप में हुई है। मिंकी के घर 6 फरवरी को भाई दीपक की शादी होनी थी, जिसको लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। शुक्रवार को मिंकी शादी के कार्ड बांटने निकली थी। दोपहर करीब तीन बजे उसने अपने पिता को फोन कर कुछ रिश्तेदारों के नंबर मांगे, इसके बाद परिजनों से उसका संपर्क टूट गया।

रात करीब साढ़े 11 बजे मिंकी के भाई दीपक ने अपने ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत को फोन कर मदद मांगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights