आकांक्षा हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। आकांक्षा हाई स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी और प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना के नेतृत्व में झंडा गान एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में भारत माता एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति गीत, काव्य पाठ, नृत्य एवं नृत्य-नाटिकाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। रौनक, नित्या, रितेश, प्रांजल व शाश्वत सहित कई विद्यार्थियों ने काव्य पाठ किया, वहीं यशस्वी, सानिया, तृप्ति, रिद्धि, अनिका सहित अन्य बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन शिक्षिकाएं रुचि सोनी एवं अर्चना मिश्रा द्वारा किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, झांसी की रानी सहित राष्ट्रीय महापुरुषों के रूप में प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित किया। नर्सरी एवं केजी के बच्चों ने ‘सारे जहां से अच्छा’ जैसे गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों को संविधान, कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण के महत्व से अवगत कराया। विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला सक्सेना ने शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया, जबकि प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने आपसी सद्भाव और कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया। कार्यक्रम का निर्देशन प्रिया गुप्ता तथा संचालन संगीता तिवारी द्वारा किया गया।
इसी क्रम में विद्यालय की दूसरी शाखा आकांक्षा पब्लिक इंटर कॉलेज, चौधेरा रौसर कोठी में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, कुलदीप ‘दीपक’ एवं प्रधानाचार्य मुदिता जौहरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने कविताएं व देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किए। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने संविधान के महत्व और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights