पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को पकड़ा, कीमत करीब 10 लाख

By Liberal Media

Published On:

Date:

Badaun | Liberal Media

बदायूं जनपद की उझानी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

कोतवाली उझानी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसौमा रोड पर नवल किशोर पटाखा गोदाम के पास एक पिकअप वाहन में अफीम की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर पिकअप वाहन सहित दो अभियुक्तों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी अतुल शर्मा और शिवम भारद्वाज के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में छिपाकर रखी गई एक किलो अफीम बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights