अपने ही परिवार से पति-पत्नी को जान का खतरा, न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित

By Liberal Media

Published On:

Date:

Kannauj | Liberal Media

कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी को अपने ही परिवार से जानमाल का खतरा बताया जा रहा है। पीड़ित दंपति का आरोप है कि वे लगातार पुलिस से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वे घर छोड़कर इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर्वा निवासी शशि पत्नी दीपू ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग—सास रामरानी पत्नी रामऔतार, जेठानी खुशबू पत्नी बलराम, ननद काजल पुत्री रामऔतार और जेठ बलराम पुत्र रामऔतार—एकजुट होकर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता के अनुसार, जेठ बलराम ने उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई।

पीड़िता ने इस घटना की शिकायत 20 और 21 जनवरी को थाना ठठिया में प्रार्थनापत्र देकर की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 24 जनवरी को पीड़ित दंपति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, बावजूद इसके अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी है।

पीड़ितों का कहना है कि उन्हें और उनके पति को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। दंपति ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बाइट – शशि (पीड़िता)
बाइट – दीपू (पीड़ित)

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights