Shahjahanpur, Liberal Media
शाहजहाँपुर के थाना रोजा क्षेत्र के लोधीपुर स्थित Q-CUP रेस्टोरेंट में आज शाम 7:39 बजे दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान एक ने फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
रेस्टोरेंट मालिक शुभम गुप्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन कर रही है और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने में जुटी है।








