शाहजहाँपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 25 जनवरी को पुवायां क्षेत्र स्थित होली चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में MY Bharat MY Vote कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता पदयात्रा, प्रथम बार मतदाता बने युवाओं का सम्मान, मतदाता शपथ एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्र ने युवाओं को मतदान के अधिकार और लोकतंत्र में इसकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना, मतदाता पंजीकरण को बढ़ावा देना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘MY Bharat MY Vote’ पदयात्रा का आयोजन
Published On:
Date:








