AGRA
LIBERAL MEDIA
आगरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में चार लोग सवार थे, जो आगरा के बसई खुर्द से कचौरा की ओर जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी को नहर से बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह मामला आगरा के थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव कमतरी मोड़ के पास का है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।








