मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

MAU
LIBERAL MEDIA

मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन का पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं में कई खामियां सामने आईं। शौचालय में गंदगी और प्लेटफार्म पर पत्थर पड़े होने पर डीआरएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

डीआरएम सुबह करीब 10:30 बजे स्टेशन पहुंचे और एक-एक कक्ष, शौचालय व यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। बुकिंग खिड़की पर बने रैंप को मानक के विपरीत पाते हुए उसे तत्काल तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान व्यापार मंडल एवं रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने डीआरएम को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने स्टेशन के पश्चिमी गेट पर अंडरपास निर्माण, आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग से रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिणी हिस्से को जोड़ने के लिए 35 फुट चौड़ी सड़क, पश्चिमी गेट को समाप्त कर एलएचसी अंडरपास बनाने तथा पूर्वी गेट 13सी और 14सी को जोड़ने के लिए रेलवे भूमि पर सड़क निर्माण की मांग रखी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights