Kushinagar
LIBERAL MEDIA
कुशीनगर जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भोला उर्फ आर्यन के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार मृतक भोला उर्फ आर्यन ने करीब छह माह पूर्व ज्योति नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। उल्लेखनीय है कि मृतक की पत्नी ज्योति की तीन माह पूर्व मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह घटना पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गोला घाट की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।








