जगतगुरु शंकराचार्य के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों का मौन व्रत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Sitarganj (Uttarakhand)
LIBERAL MEDIA

सितारगंज में जगतगुरु शंकराचार्य के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौनी बाबा मंदिर प्रांगण में दो घंटे का मौन व्रत रखकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिना किसी से बातचीत किए शांतिपूर्वक मौन रखकर अपनी नाराज़गी जाहिर की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वयं को हिंदुओं का ठेकेदार बताती है, लेकिन सनातन धर्म के श्रेष्ठ गुरु जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा कुंभ में अव्यवस्थाओं और उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों पर सच बोलने से भाजपा नाराज़ हो गई और इसी कारण उनका अपमान किया गया। कांग्रेस का कहना है कि यह देश के धार्मिक गुरुओं का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पार्टी हाईकमान का निर्देश मिला तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे। मौन व्रत के माध्यम से उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights