Mathura
Liberal Media
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के वृंदावन आगमन पर भाजपा नगर इकाई द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वृंदावन कट पर हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और नारों के साथ नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान बुलडोजर से फूलों की वर्षा आकर्षण का केंद्र रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी वृंदावन पहुंचने का कार्यक्रम है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वृंदावन स्थित अक्षय पात्र पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इसके उपरांत वे ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे।








