32 हजार से अधिक पदों पर प्रस्तावित यूपी पुलिस भर्ती में आयुसीमा को लेकर गाइडलाइंस जारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ | लिबरल मीडिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 पदों पर प्रस्तावित पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर आयुसीमा में छूट संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार यह आयुसीमा में छूट एक बार के लिए प्रदान की जा रही है।
जारी गाइडलाइंस के तहत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी एवं अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थी अधिकतम 30 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती बोर्ड का कहना है कि यह निर्णय पूर्व वर्षों में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित होने के कारण अभ्यर्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है। विस्तृत जानकारी एवं नियम-शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights