भारत माता पूजनोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रवाद व संस्कृति पर हुआ विचार-मंथन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Azamgarh | Liberal Media

लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, हनुमानगढ़ी परिसर में शनिवार अपराह्न धर्म जागरण समन्वय गोरक्ष प्रांत द्वारा भारत माता पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्यामनारायण दास जी महाराज (बाराह शक्ति पीठाधीश्वर), धर्म जागरण प्रांत प्रमुख तारकेश्वर जी एवं प्रधानाचार्य अंशदार यादव द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्म जागरण प्रांत प्रमुख तारकेश्वर जी ने भारत की सांस्कृतिक परंपराओं, राष्ट्रवाद और इतिहास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने के लिए बलिदान दिया, वे आज भी अपनी परंपराओं से जुड़े हुए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights