गाय का कटा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

स्थानीय मोहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरारी में शनिवार को एक गाय का कटा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना मिलते ही थाना मुहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पाण्डेय स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे प्रकरण का निरीक्षण किया।

क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि ग्राम अतरारी में गाय का कटा हुआ शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights