Kannauj | Liberal Media
कन्नौज शहर के हिंदुस्तान होटल में प्रतिनिधि उद्योग व्यापारी मंडल द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि उद्योग व्यापारी मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि आगामी 29 जनवरी को कानपुर में प्रदेश स्तरीय व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश भर से व्यापारी नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बीते दो महीनों से संगठन के पदाधिकारी विभिन्न जनपदों में जाकर व्यापारियों से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को संकलित कर रहे हैं।
अनूप शुक्ला ने कहा कि व्यापारियों से जुड़े कई गंभीर मुद्दे सामने आए हैं ।








