Kannauj | Liberal Media
यूपी दिवस के अवसर पर कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने शिरकत की और योगी सरकार के 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकसित भारत की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने 2017 से पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में विकास ठप था, जबकि आज प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है।
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों और योजनाओं से उत्तर प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।








