मृतक गार्ड के परिजनों को सपा नेता योगेंद्र पाल तोमर ने दी आर्थिक मदद

By Liberal Media

Published On:

Date:

Badaun | Liberal Media

बदायूं जनपद के उझानी क्षेत्र स्थित कुंडा नरसिंह गांव में मेंथा फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड जोगेंद्र यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजन न्याय की लड़ाई के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य असमय काल के गाल में समा गया, जिससे घर की हालत बेहद दयनीय हो गई है।

परिजनों की इस स्थिति को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने मृतक जोगेंद्र यादव के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देने वाली पार्टी का कोई जनप्रतिनिधि अब तक परिवार का हालचाल लेने तक नहीं पहुंचा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights