कार के नीचे फंसा युवक, कई किलोमीटर तक घिसटता रहा

By Liberal Media

Published On:

Date:

Badaun | Liberal Media

बदायूं जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल इलाके में एक युवक का शव कार के नीचे फंसकर करीब आठ किलोमीटर तक घिसटता रहा।
बताया जा रहा है कि कार चालक को इस बात की भनक तक नहीं लगी, जब तक पीछे से आ रहे वाहन चालक ने उसे इशारा कर जानकारी नहीं दी। सूचना मिलने पर कार रोकी गई, तब जाकर इस भयावह घटना का खुलासा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार के नीचे से निकलवाकर कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।
इस हृदय विदारक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights