पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो घायल

By Liberal Media

Updated On:

Date:

Mathura | Liberal Media

महावन थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। चिंताहरण मंदिर मोड़ पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में किशनवीर और रोहित उर्फ रोहिताश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी वरुण को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों आरोपी महावन क्षेत्र में हुई हालिया लूट की घटनाओं में वांछित थे। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, नकदी, मोबाइल फोन और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights