नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

जनपद मऊ में आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड सहित अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त सहभागिता रही।

मॉक ड्रिल के दौरान आगजनी, दुर्घटना एवं अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने को लेकर त्वरित राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के तहत घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, उन्हें प्राथमिक उपचार देने तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रिय सिंह ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है, जिससे वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights