Gzb | Liberal Media
सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जिलों के साथ-साथ गाजियाबाद में भी अस्मिक हवाई हमले से निपटने के लिए ब्लैकआउट ड्रिल का आयोजन किया गया। इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यह समझाना था कि भविष्य में यदि कभी हवाई हमला होता है तो विशेष रूप से ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग किस प्रकार अपनी और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा कर सकते हैं।
ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग और सिविल डिफेंस की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।
इस अभ्यास के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सामूहिक सहयोग से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें।








