अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura (Vrindavan) | Liberal Media

वृंदावन कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने से धार्मिक नगरी वृंदावन की छवि धूमिल हो रही थी, जिसको लेकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ था। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मोक्षधाम के समीप से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देते थे और पीड़िताओं व उनके परिजनों से पैसे की मांग करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से वीडियो वायरल करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रिंस ठाकुर, राहुल और पवन बताए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights