प्रधान के घर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

By Liberal Media

Published On:

Date:

सीतापुर | Liberal Media

सीतापुर जनपद के तहसील लहरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भदफ़र में ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव के घर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना के समय घर के अंदर मौजूद प्रधान की पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर में रखा कीमती सामान पूरी तरह जल चुका था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights