डीएम ने गोवंश संरक्षण व जल निगम कार्यों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

By Liberal Media

Published On:

Date:

Ballia | Liberal Media

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण एवं जल निगम (ग्रामीण) से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी गौशाला में 50 से कम गोवंश नहीं होने चाहिए और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा, भूसा, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नेपियर घास की खेती पर विशेष जोर देने को भी कहा गया।

बैठक में ‘हर घर नल योजना’ की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने भुगतान के बावजूद विद्युत कनेक्शन उपलब्ध न होने पर एक्सईएन विद्युत को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights