प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Moradabad | Liberal Media

मुरादाबाद जनपद के पकवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी सब्जीपुर गांव में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देर रात घटना की सूचना मिलते ही पीएससी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और कई क्षेत्राधिकारी भी मौके पर बुलाए गए। एसपी क्राइम एससी गंगवार देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और जांच की निगरानी की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है।

दोनों की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। मुरादाबाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights