डावोस। विश्व आर्थिक मंच (WEF) डावोस के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने आरपीएसजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। यह संवाद प्रदेश में सतत और दीर्घकालिक निवेश को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना को लेकर 3,805 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। यह निवेश राज्य में स्वच्छ ऊर्जा, हरित विनिर्माण और औद्योगिक विकास को नई गति देगा।
इस परियोजना से न केवल बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश को नवीकरणीय ऊर्जा और भविष्य के लिए तैयार अवसंरचना के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के विजन को भी मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से हरित निवेश और स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को यह समझौता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
डावोस में यूपी सरकार और आरपीएसजी ग्रुप के बीच अहम बैठक, 3,805 करोड़ का एमओयू
Published On:
Date:










